फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सटाइल फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान

Thu, 04 May 2017 10:29 PM IST
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक टेक्सटाइल कंपनी की मिक्सिंग मशीन सेक्शन में आग लगने से 5 लाख का सामान जलकर राख हो गया। - फोटो : demopic
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक टेक्सटाइल कंपनी की मिक्सिंग मशीन सेक्शन में आग लगने से 5 लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से रुई की मिक्सिंग करने वाली मशीन सहित कच्चा माल जल गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग बद्दी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उद्योग का अन्य सामान और भवन जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

 
मिक्सिंग मशीन में काम करते समय कंकड़ आदि आने से उससे निकली चिंगारी रूई में जाना आग लगने का कारण बताया जा रहा है। बद्दी स्थित बिरला टेक्सटाइल मिल में दोपहर बाद करीब तीन बजे मिक्सिंग मशीन वाले क्षेत्र में अचानक आग लग गई। 3.15 बजे दमकल विभाग बद्दी को इसकी सूचना मिली तो अग्निशमन अधिकारी प्रकाश चंद की अगुवाई वाली टीम फायरमैन मस्त राम, भाग सिंह और चालक विजय कुमार सहित वॉटर बाऊजर लेकर मौके पर पहुंची।

एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग से रूई, मशीन और रॉ मैटेरियल जल गया है, जिससे उद्योग को करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी प्रकाश चंद ने कहा कि समूचे भवन सहित तैयार व अन्य मशीनरी सहित सामान को जलने से बचा लिया है। इसमें करीब 60 करोड़ रुपये की संपत्ति जलने से बचा ली गई।
विज्ञापन


तूड़ी के ढेर और बालन में भड़की आग
बद्दी (सोलन)। बीबीएन क्षेत्र के रौंतावाला गांव में तूड़ी के ढेर और बालन में आग लगने से 25 हजार रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही फायरमैन दीप राम, यशपाल चालक अनिल कुमार सहित वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग से चूहड़ा राम पुत्र पाला राम को यह नुकसान झेलना पड़ा है। दमकल अधिकारी नालागढ़ हितेंद्र कंवर और पीरसहाय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें