फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दासोमाजरा में लगी आग, एक मकान जलकर राख

Tue, 03 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़(सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुर पंचायत के दासोमाजरा में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। जिस समय आग लगी परिवार के 6 सदस्य मकान में मौजूद थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन घर का सारा सामान राख हो गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मलपुर पंचायत के दासोमाजरा में करीब 12 बजे आग लगी। उस समय परिवार के चार बच्चे व पति पत्नी सो रहे थे। एकाएक घर में आग लग गई जिसमें सभी घिर गए। आग की लपटों से घर के सदस्य बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इस दौरान चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें घर से निकाला।

आग की अधिक लपटों के कारण सामान नहीं बचा पाए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। उधर, फायर प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि आग लगने से लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है। इसमें 60 हजार की धन राशि व बर्तन शामिल है। जबकि घटना स्थल के पास पशुशाला व रखी घास को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें