फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनवारा में ट्राले ने कुचला बाइक सवार, मौत

Fri, 23 Oct 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धर्मपुर(सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सनवारा के पास ओवरटेक करते हुए बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्राले के नीचे आकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अवतार सिंह उम्र 42 वर्ष पुत्र कृष्ण सिंह गांव करणपुर तहसील कालका जिला पंचकूला हरियाणा का रहने वाला था। वह तेल कंपनी में तैनात था जो बाइक से सोलन से कालका आता था। शुक्रवार सुबह वह सोलन की ओर आ रहा था कि सनवारा बस स्टाप से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर गहरे मोड़ पर कालका की ओर से आ रहे ट्राले की चपेट में आने से कुचला गया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की ट्राला काफी पीछे से तेज रफ्तार में वाहनों को ओवर टेक करता आ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना 108 एंबुलेंस व पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया की ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व मौके से फरार होने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें