फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रजिंश में जला डाली पशुशाला

Sun, 14 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला थाना के अंतर्गत सौड़ी गांव में एक व्यक्ति की मवेशियों के लिए बनाई पशुशाला आग से नष्ट हो गई। रात के समय लगी आग से पशुओं को बचा लिया गया। प्रभावित व्यक्ति ने एक अन्य व्यक्ति पर जानबूर कर उनकी छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सौड़ी निवासी प्रभावित व्यक्ति शेर मोहम्मद ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसने साद अली व दसौंदी राम की जमीन के साथ अपने पशुओं के लिए पशुशाला बनाया हुआ था। शनिवार रात को उसकी दोनों पशुशाला में किसी ने आग लगा दी।

उसने शक के आधार पर पुलिस में एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया। उसने बताया कि शेरा गांव के बुधू राम का छह माह पूर्व उसके साथ झगड़ा हुआ था। बाद में आपसी समझौता हो गया था, लेकिन उसके बाद भी बुधू राम ने उसके घर आकर उसके साथ गाली-गलौच व झगड़ा किया तथा उसके पशुशाला को जलाने की धमकी दी। शनिवार रात्रि 11 बजे कुछ लोगों ने उसे आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। इस दौरान पहले पशुओं को बाहर निकला बाद में आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान वहां से दो लोगों को भागते हुए देखा, उसे शक है कि इसी व्यक्ति ने उसकी छप्पर में आग लगाई है। बरोटीवाला के थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने  मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें