फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी के बिग बाजार की दूसरी मंजिल में लगी आग, दो सिनेमाघर व कैंटीन जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरोटीवाला (सोलन)। सोलन। बद्दी के बिग बाजार की दूसरी मंजिल में रविवार देर रात अचानक आग लगने से दो सिनेमा घर और वहां की कैंटीन जलकर राख हो गई। घटना करीब रात 10 बजे हुई। दूसरी मंजिल पर कुल चार सिनेमा घर और एक कैंटीन थी। आग लगते ही धुआं उठता देखा गया और लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीन फायर टेंडरों से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग से दो सिनेमा घर और कैंटीन पूरी तरह जल गए, जबकि दो सिनेमा घर सुरक्षित रहे। आग लगने के समय सिनेमाघरों में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के लिए 12 सदस्यीय टीम कार्यरत रही, जो डेढ़ बजे तक वापस लौट गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें