फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ पंजेहरा मार्ग पर नंगल गांव के समीप एक अल्टो कार की चपेट में आने नालागढ में तैनात होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। होमगार्ड का जवान जयदेव (36) पुत्र मनसा राम अर्की जिले बनोग गांव का रहने वाला था। वर्तमान में जयदेव की नालागढ़ के बिजली बोर्ड में सिक्योरिटी में ड्यूटी लगी हुई थी।जयदेव रात्रि की ड्यूटी करने के बाद सुबह छह बजे अपने कमरे नालागढ़ से नंगल की ओर पैदल जा रहा था। दूसरी ओर से एक ऑल्टो कार आई जिसे मंडी जिले के गरोडू गांव के रोहित ठाकुर चला रहा था। रोहित ठाकुर नालागढ़ में किसी निजी कंपनी में तैनात था। वह ड्यूटी करने के लिए सुबह मंडी की ओर से आया। जैसे ही वह नंगल पहुंचा तो उसे नींद की झपकी आ गई और उसने पैदल जा रहे जयदेव को टक्कर मार दी। सामने से लगी टक्कर से जयदेव बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित क दिया गया। पुलिस ने कार को सीज करने के बाद रोहित ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक होमगार्ड जवान का पोस्टमार्टम करने के बाद शव शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच क रही है। एसपी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें