स्पेयर पार्टस बनाने वाली कंपनी में भड़की आग
- फोटो : संवाद
औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में वाहनों के स्पेयर पार्टस बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। अग्रिशमन विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के लिए करीब एक घंटे का समय लगा। बताया जा रहा है कि कैमिकल में आग लगने के कारण भड़क गई। इस दौरान कर्मचारी भी कंपनी में कार्य कर रहे थे। घटना शनिवार लगभग सुबह 11:35 की है। कर्मचारी आग का पता लगते ही कंपनी से सुरक्षित बाहर निकले। इसके बाद अग्रिशमन विभाग और पुलिस को आग लगने की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। वहीं, डीएसपी परवाणू मेहर पंवार भी मौके पर पहुंची। गनीमत यह है कि घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं है। उधर, परवाणू अग्निशमन विभाग के फायर अफसर अनिल कुमार ने बताया की लगभग 11:35 पर सेक्टर दो स्थित कंपनी में आग की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए फायर टेंडर मौके के लिए रवाना हुआ। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।