फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: असलू में खाई में गिरी कार, बच्ची की मौत, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से घर वापस लौट रहा था परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट के असलू के समीप सड़क हादसे में एक तीन माह की बच्ची की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए। पुलिस जानकारी के मीना कुमारी पत्नी शशि पाल, निवासी गांव तुणी, अर्की जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि यह गाड़ी में अपने पति व दो बेटियों के साथ गांव चौरूटू में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। जब यह परिवार सहित शादी से वापस लौट रही थी तो गांव असलु के पास चालक कमलेश कुमार ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने के कारण अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी सड़क से करीब 20 फीट खाई में चली गई। इस हादसे में मीना कुमारी, शशि पाल, पूजा वर्मा को शरीर में चोटें आई है। जबकि शिवांशी की हादसे के कारण मौत हो गई है। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें