फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल और नगर निगम की टीम ने शहर किया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद दमकल विभाग और नगर निगम की टीम ने रविवार को सोलन शहर के विभिन्न हिस्सों को सैनिटाइजेशन कार्य किया। इस दौरान फायर टेंडर की मदद से सड़क के दोनों तरफ सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया।
विज्ञापन

शहर के ओल्ड डीसी चौक से सैनिटाइजेशन अभियान की शुरूआत की गई। इसके बाद मालरोड सहित शहर के मुख्य बाजारों में फायर टेंडर की सहायता से कर्मियों ने सड़क के दोनों तरफ घरों और दुकानों को भी सैनिटाइज किया। इससे पहले भी सोलन शहर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा चुका है। इस मौके पर मेयर पूनम ग्रोवर और डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार कोविड-19 के तहत लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन दमकल विभाग और नगर परिषद को शहर में फायर टेंडर से सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए हैं। रविवार को शहर में सैनिटाइजेशन कार्य किया। ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

यहां सिर्फ आवश्यक सामान की दुकानें ही खुली रहीं। सैनिटाइजेशन के दौरान दुकानों को भी कुछ समय के लिए बंद करवाया जबकि सड़क किनारे बैठे फड़ी वाले ने तिरपाल से अपनी सब्जियों को ढक रखा था। मालरोड डिपो में राशन के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर सैनिटाइज किया गया। रविवार को डिपो में लोगों का जमावड़ा लगा था।
दमकल कर्मचारियों ने डिपो को खाली करवाकर सैनिटाइज किया। इस दौरान नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर ने लोगों को उचित दूरी बनाने का संदेश दिया।
उधर, नगर निगम कमिश्नर एलआर वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दमकल विभाग की सहायता से पूरे मालरोड और बाजारों को सैनिटाइज किया है। संक्रमण को रोकने के लिए सभी वार्डों में रोजाना सैनिटाइजेशन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें