संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की विशेष टीम ने बिल्लांवली कैलाश विहार रोड के पास यूपी के धर्मेंद्र को 922 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। इसी प्रकरण में पुलिस थाना बद्दी ने आगामी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के तीसरे आरोपी न्यू अमरावती काॅलोनी बद्दी के हरविंदर सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि यह गिरफ्तारी नशे के नेटवर्क को खत्म करने में सहायक होगी। मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ज