फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला रेललाइन पर गंदगी फेंकी, शहर के चार लोगों पर ठोका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला ऐतिहासिक रेलमार्ग पर गंदगी डालने वालों के खिलाफ रेलवे ने अभियान छेड़ दिया है। रेलवे मार्ग पर गंदगी फेंकने पर पकड़े गए लोगों से मौके पर 200 रुपये जुर्माना बसूला जाएगा। यदि वे जुर्माना अदा करने में आनाकानी करते हैं तो रेलवे प्रबंधन ऐसे में गंदगी फेंकने वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर सकता है। रेलवे ने ऐतिहासिक धरोहर पर लगातार गंदगी फेंके जाने से आहत होकर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस निर्णय को लागू करते ही रेलवे प्रबंधन अब तक चार लोगों को गंदगी फेंकने के एवज में जुर्माना लगा चुका है। विभाग ने रेलमार्ग पर गश्त भी बढ़ा दी है। नियमित रूप से सुरंग और रिहायशी इलाके आसपास से गुजर रहे मार्ग का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। रेलवे प्रबंधन ने जिन चार लोगों को कूड़ा फेंकते पकड़ा है, वे सभी सोलन शहर के हैं।
सभी गुपचुप तरीके से टनल में कूड़ा फेंक रहे थे। इन्हें रेलवे के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। ऐतिहासिक कालका-शिमला रेलवे मार्ग सोलन समेत कई जगहों में रिहायशी इलाकों से होकर गुजरता है। इनमें से सोलन शहर के आसपास रेलमार्ग पर सबसे ज्यादा गंदगी ठिकाने लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं। रेलवे ने पर्यटकों को लुभाने के लिए पारदर्शी कोच भी चलाया है। लेकिन इसमें बैठने वाले प्रथम श्रेणी पर्यटकों को छह घंटे के लंबे सफर में सोलन शहर के आसपास कूड़े के ढेर और गंदगी ही नजर आ रही थी। अब रेलवे ने कड़े कदम उठाए हैं। कूड़ा फेंकने वाले को पकड़े जाने पर जुर्माने का प्रावधान किया है।
बख्शे नहीं जाएंगे गंदगी फेंकने वाले : रेलवे
सोलन रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुरेंद्र परमार ने बताया कि अब तक चार लोगों से जुर्माना वसूला जा चुका है। रेलवे ने कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर 200 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया है। शहरवासी गुपचुप तरीके से टनल व इसके आसपास कूड़ा ठिकाने लगा रहे हैं। इससे ऐतिहासिक रेललाइन पर सफर करने वाले पर्यटकों में गलत संदेश जा रहा है। रेलवे ने इसे दुरुस्त करने के लिए ही ये कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें