फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रास्ते को लेकर नवाग्राम पंचायत में दो गुटों में मारपीट

Tue, 26 Dec 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नवांग्राम के झजरा गांव में रास्ते के विरोध में नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
एक दूसरे पर चलाए पत्थर व डंडे, एक दर्जन लोग घायल
विज्ञापन

क्रॅशर तक रास्ता बनाने का कर रहा था एक गुट विरोध

पुलिस ने मामला किया दर्ज, आगामी जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के कोटला गांव में लग रहे क्रॅशर को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। करीब तीन घंटे तक चले इस विवाद में एक गुट का आरोप है कि प्रभावी लोग उन्हें पीटते रहे और घटना के दो घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे गुट का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ रास्ते से जा रहा था तो उन पर झजरा गांव के लोगों ने जानलेवा हमला किया।

नवाग्राम के रामपाल ने बताया कि बरूणा पंचायत के कोटला गांव में नया क्रॅशर लग रहा है। इसको लेकर नवाग्रांम पंचायत के झजरा गांव से रास्ता बनाया जा रहा है। रास्ते के बीच में स्कूल का मैदान, जोहड़ी व कब्रिस्तान आता है। एक माह से यहां काम चल रहा है। व्यक्ति ने बताया कि इस बारे में पहले ही एसडीएम नालागढ को अवगत करवा दिया था लेकिन मंगलवार को यहां पर कई लोग आए और रास्ता बनाना शुरू कर दिया। जिसका उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने इन पर पथराव कर दिया। जिससे उनके राजेंद्र कौर, परमजीत कौर, मीना, सतविंद्र कौर, गुरदीप कौर, नील, पोलू, सुनीता, सीमा रामपाल, सुरेंद्र, सिंकदर, महेंद्र सिंह व पुष्पिंद्र सिंह को चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर से योगेश्वर राणा ने बताया कि वह सरकारी रास्ते से अपनी पत्नी के साथ जा रहा था तो पपू, सिंकदर, सुखविंद्र समेत दर्जनों लोगों ने उनका रास्ता रोका और उन पर पथराव किया। इस पंचायत में उनकी जमीन है। अंबुजा सीमेंट के साथ लगती उनकी जमीन है। वह भी इस रास्ते का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन लोगों ने जबरन उन पर हमला किया जिससे वह बाल बाल बचे।

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने क्राॅस मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें