कुनिहार में फीफा इलेवन ने जीती फुटबॉल ट्रॉफी। स्तोत्र संवाद
कुनिहार में 20 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
विक्रांत चौधरी और बेस्ट गोलकीपर मनोज गर्ग हुए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। श्री रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब फीफा इलेवन ने जीत लिया। फाइनल में टीम ने सहावर को 4-2 से हराया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 20 टीमों ने भाग लिया और प्रतिदिन दो मैच खेले गए।
फाइनल मुकाबले में दीपक चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। खेल समिति के सदस्यों प्रिंस खुराना, अमन अत्री, अरविंद जोशी, मुकेश शर्मा और गौरव शर्मा ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
दीपक चौधरी ने कहा कि समिति पिछले 40 वर्षों से रामलीला मंचन के साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रही है। खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें अनुशासन, खेल भावना व आपसी भाईचारा विकसित होता है। समापन समारोह में विजेता फीफा इलेवन को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता उच्चा गांव की टीम को 5,100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में विक्रांत चौधरी को टॉप स्कोरर, मनोज गर्ग को बेस्ट गोलकीपर और रोहित ठाकुर को बेस्ट रेफरी चुना गया। इस अवसर पर खेल समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।