फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व को लेकर सजे जिला के बाजार

विज्ञापन
लोहड़ी पर्व को लेकर मालरोड की एक दुकान में खरीददारी करते हुए लोग। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। कोविड के बीच भी लोहड़ी पर्व को लेकर जिला के बाजारों में मंगलवार को खूब चहल-पहल रही। इस दौरान लोगों ने लोहड़ी पर्व के लिए रेवड़ी, गजक व अन्य चीजों की जमकर खरीदारी की। लोहड़ी पर्व को लेकर दिन भर जिला के बाजार सजे रहे और अधिकतर दुकानों में लोहड़ी का सामान सजा रहा। जिला मुख्यालय की बात करें तो सोलन शहर में दिन भर लोगों की चहल-पहल रही। लोहड़ी पर्व की बात की जाए तो आधुनिक युग में इंटरनेट संस्कृति पर्वों पर भारी नजर पड़ती जा रही है। लोहड़ी पर्व पर जहां सुंदर मुंदरिए... जैसे गीतों का पहले प्रचलन होता था और लोहड़ी पर्व से हफ्ता पहले ही इसकी तैयारियां शुरू हो जाती थी, आज के आधुनिक दौर में यह सब एक सपना बनकर रह गई हैं। स्थानीय बुजुर्ग जयराम, गीता राम, राजेंद्र, बृजमोहन शर्मा कहा कहना है कि वर्तमान में न तो कोई गीत सुनाते नजर आते हैं और न ही इसको लेकर अधिक उत्साह दिखाई देता है। वर्तमान में केवल सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई संदेश दिए जाते हैं। आधुनिकता की इस दौड़ में लोग अपनी पुरानी संस्कृति, प्राचीन परंपराओं व तीज-त्योहारों को भूलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें