फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से परवाणू में व्यक्ति की मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। परवाणू में ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामला ग्राम पंचायत मसूलखाना का है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है। पुलिस जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मसूलखाना के पूर्व उपप्रधान बृज मोहन ने पुलिस थाना परवाणू व 108 को सूचना दी कि मोरपिन फैक्ट्री के समीप नाले में एक अज्ञात व्यक्ति जिसने फटे पुराने कपड़े पहन रखेे हैं, ठंड से कंपकंपा रहा है और लंबी-लंबी सांसें ले रहा है। जिस पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार अपनी टीम और 108 एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस कर्मचारियों ने अज्ञात व्यक्ति का स्वास्थ्य जांचा लेकिन वह मर गया था। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन अभिषेक यादव ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें