दाड़लाघाट(सोलन)। शिमला-मंडी एनएच-205 पर दाड़लाघाट के स्यार में सड़क पर बने एक गड्ढे की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चालक ने गड्ढे से गाड़ी को बचाने के लिए कार को गलत दिशा से निकालना चाहा और इसी बीच कार की टक्कर सामने से आ रहे एक तेल के टैंकर से हो गई।
टक्कर से कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान तारा सिंह निवासी गाणन भराड़ीघाट और खेम राज निवासी मंज्याट के रूप में हुई है। दोनों घायलों को दाड़लाघाट ईएसआई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर भेज दिया गया। अन्य को सिर में चोट की वजह से शिमला रेफर किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों में अमन शर्मा ने हादसे की मुख्य वजह सड़क की खस्ता हालत को बताया कि गड्ढे को बचाने के चक्कर में कार चालक ने गलत दिशा से कार निकालनी चाही। इस कारण सामने से आ रहे टैंकर से उकसी भिड़ंत हो गई। दोनों चालकों में आपसी समझौता हो गया था जिससे पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।