फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में सीएमटीसी प्रशिक्षण केंद्र से महिलाओं को आजीविका में सशक्त बनाने की पहल

विज्ञापन
सोलन में समुदाय संचालित प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के दौरान मौजूद लोग। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। जिला सोलन के सोलन विकास खंड में समुदाय संचालित प्रशिक्षण केंद्र (सीएमटीसी) नया सवेरा आदर्श संकुल स्तरीय संघ बसाल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित सीएमटीसी के सभी लक्ष्यों का उद्घाटन भारत सरकार के यूनियन मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया गया। एमसीएलएफ स्तर पर संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आजीविका के क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर बनाना है। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और अपने जीवन से जुड़ी गतिविधियों को जिम्मेदारी के साथ संचालित कर रही हैं। सीएमटीसी के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और रोजगारमुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें। यह पहल महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रोमिला वर्मा मिशन कार्यकारी, सुरेश शर्मा क्षेत्रीय समन्वयक और अनूप धीमान एमआईएस उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें