फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किसानों को मांग के अनुसार फसल लगाने का दिया प्रशिक्षण

Fri, 21 Jun 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कंडाघाट में कृषक विकास समिति की बैठक में चर्चा करते हुए ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
कंडाघाट में किसानों को दी शैप इंडिया कार्यक्रम की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट(सोलन)। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के दूसरे चरण के तहत किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप फसलों की पैदावार करने के नए दृष्टिकोण को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। जापान की वित्तपोषित जायका परियोजना के तहत कंडाघाट में स्माल हॉल्टिकल्चर, इंपावरमेंट एंड प्रमोशन शैप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रवाह सिंचाई योजना जदारी ध्याड़ी धाली के किसानों को खंड परियोजना अधिकारी सोलन डॉ. अरुण शर्मा ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शैप इंडिया कार्यक्रम में गांव के किसान समूह के साथ नकदी फसलों के उत्पादन करेंगे और बाजार की मांग के अनुसार फसलों की पैदावार करेंगे। इससे उनकी आर्थिकी सुदृढ़ होगी और किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि प्रसार अधिकारी अभिषेक और दीपांशी, कृषि विशेषज्ञ डॉ. तनवी सूद, कृषि अधिकारी सक्षम ने भी किसानों के साथ परियोजना की जानकारी साझा की। प्रशिक्षण दौरान केवीएस ध्याड़ी जदारी धाली के प्रधान प्रद्युम्न ठाकुर समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें