फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उत्तराखंड के चमोली के किसानों ने सीखी वैज्ञानिक खेती की बारीकियां

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में वैज्ञानिक खेती की बारीकियां सीखते चमोली, उत्तराखंड के किसान। स्
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड के चमोली जिले से आए किसानों के दल ने कृषि विज्ञान केंद्र, कंडाघाट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान किसानों ने आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि से जुड़ी उन्नत तकनीकों की जानकारी ली।
इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजेश ठाकुर, डॉ. किरण ठाकुर और डॉ. मीरा देवी ने किसानों को प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, फल एवं सब्जी उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण तथा हाइड्रोपोनिक तकनीक के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया। किसानों ने केंद्र की प्रदर्शन इकाइयों का निरीक्षण कर नई तकनीकों को भी समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण किसानों के ज्ञान, क्षमता और कौशल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चमोली से आए किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र में प्राप्त प्रशिक्षण और जानकारी को बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि यहां सीखी वैज्ञानिक विधियों और आधुनिक तकनीकों को अपने क्षेत्रों में अपनाकर कृषि को अधिक टिकाऊ, उत्पादक और लाभकारी बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें