फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सिंचाई योजना शुरू न होने से किसानों में रोष

विज्ञापन
भटोली पंचायत में सिंचाई योजना के तहत बनी होजियां- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। भटोली पंचायत में एक साल पहले बिछाई गई सिंचाई पाइप लाइन अब तक किसानों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो पाई है। जलशक्ति विभाग ने पाइप लाइन तो बिछा दी, लेकिन होजियां (छोटे टैंक) का निर्माण समय पर नहीं किया। इसके चलते योजना शुरू ही नहीं हो सकी।
अब ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से जो होजियां बनाई जा रही हैं, वे खेतों से काफी नीचे हैं, जिससे खेतों तक पानी पहुंचना मुश्किल है। किसानों को उम्मीद थी कि सिंचाई सुविधा मिलने से उनकी बंजर जमीन पर नकदी फसलें उगाई जा सकेंगी, लेकिन योजना अधूरी रहने से उनकी उम्मीदें टूट गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा स्थिति में खेतों तक पानी पहुंच पाना संभव नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण मनजीत सिंह, अशोक ठाकुर, रफीक मोहम्मद, सोमा देवी, बुधराम, प्यारा लाल और नसीब चंद ने बताया कि ठेकेदार तीन फीट गहरी होजी बना रहा है, जबकि यहां साढ़े चार फीट गहरी होजी की जरूरत है। उनका कहना है कि तभी खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंच सकता है। ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने ठेकेदार से होजी का आकार बढ़ाने की मांग की तो उसने कहा कि उसे केवल तीन फीट की होजी बनाने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस संबंध में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता और जेई को भी शिकायत दी है। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि योजना के तहत होजियां बनाई गई हैं। कुछ लोगों ने अपनी ओर से पाइप लाइन बिछाई है, जिसके कारण यह समस्या सामने आई है। विभाग की ओर से दिक्कत को जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें