फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धौलर व गुरदासपुरा के जंगल में भड़की आग, रिहायशी इलाके तक पहुंची

विज्ञापन
बद्दी के धौलर व गुरदासपुरा के जंगलो में लगी आग- संवाद।
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। धौलर और गुरदासपुरा के जंगल में पिछले दो दिन से आग लगी हुई है, जो हवा के साथ फैलकर कई किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी है। धौलर के जंगल से शुरू हुई आग अब गुरदासपुरा के रिहायशी इलाके तक पहुंच गई है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की ओर से आग बुझाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। सूखी पत्तियों में आग लगने से यह तेजी से फैलती जा रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले धौलर के जंगल में आग लगी थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में फैलाव बढ़ गया। स्थानीय ग्रामीण शेरू राम और मोहन लाल का आरोप है कि कुछ शरारती तत्व हर बार जंगलों को नुकसान पहुंचाते हैं। आग से हजारों छोटे पौधे और वन्य जीव प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूरा जंगल काला पड़ चुका है। साथ ही आरोप लगाया गया कि जंगल में फायर लाइन न होने के कारण आग तेजी से फैल गई। उधर, वन विभाग के खंड अधिकारी रवि कांत ने बताया कि विभाग की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि तेज हवा के कारण कुछ कठिनाई आ रही है, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें