फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में बारिश से किसान और बागवान खुश, मिली राहत

Sat, 02 Mar 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
रबी फसलों के लिए संजीवनी का काम कर रही बारिश
विज्ञापन

अब टमाटर, शिमला मिर्च लगाने की तैयारी भी होगी शुरू
लहसुन और गेहूं फसल के लिए वरदान हो रही साबित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले भर में शुक्रवार देररात और शनिवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम अच्छा हो गया। शनिवार सुबह 10 बजे भी जिले में तेज बारिश हुई। इस बारिश से किसानों और बागवानों को काफी राहत मिली है। मार्च के पहले सप्ताह में हुई बारिश किसान-बागवानों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। गेहूं और लहसुन की फसल के लिए बारिश वरदान साबित हो रही है। वहीं अब जिले के किसान टमाटर और शिमला मिर्च की रोपाई कार्य भी शुरू कर देंगे। इस माह नदी पार क्षेत्रों में टमाटर की रोपाई शुरू हो जाएगी। जबकि अन्य क्षेत्रों में शिमला मिर्च लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश से धर्मपुर, परवाणू, चायल, कंडाघाट में भी बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है। इससे अब किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है। बारिश न होने से किसान-बागवानों को रबी के मौसम की फसलों, फल व फूलों की खेती में बड़ी बाधा आ रही थी। आगामी समय में लगने वाली टमाटर, शिमला मिर्च जैसी फसलों की तैयारी करने में आसानी होगी। वहीं हजारों, लाखों रुपये के खरीदे गए विभिन्न फलदार पौधों को बारिश से राहत होगी। नौणी विवि और केवीके सोलन की ओर से हजारों पौधों का वितरण किसान-बागवानों को किया है। जिसमें सेब, नाश्पाती, कीवी, प्लम, खुमानी सहित अन्य फलदार पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें