फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीबीएन में मक्की की फसल पर फाल आर्मी वर्म का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में मक्की की फसल फाल आर्मी वर्म (सूंडी) की चपेट में आ गई है। पिछले साल भी यह कीट मक्की फसलों में लगा था लेकिन इस साल सूखे के चलते समय से पहले ही किसानों की फसलों पर हमला शुरू कर दिया है जो किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

बीबीएन में 97 हेक्येटर जमीन मेें किसान मक्की की फसल लगाते है लेकिन बीच में किसानों की फसल में इस साल सूखे से फाल आर्मी वर्म की चपेट में आ गई है। अभी किसानों की मक्की के पते निकलना शुरू हुए ही थे कि सूंडी ने इन पर हमला बोल दिया है। लोगों के खेत इस कीट के प्रकोप से प्रभावित हो रहे हैं। नालागढ़ के किसान प्रेम चौधरी, भोगपुर के सुरेंद्र सैणी ने बताया कि फाल आर्मी वर्म से उनके खेत के खेत खाली हो रहे हैं।
नालागढ़ के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि फाल आर्मी वर्म का प्रकोप कम नहीं होता है तो अंतिम उपाय के रूप में स्पाइनोसेंड 0.3 लीटर प्रति लीटर पानी, क्लोरनट्रेनिलिप्रोल 0.3 मिली लीटर प्रति लीटर पानी, एंबोक्टीन बेंजाएट 0.4 ग्राम प्रति लीटर, थायोडी कार्ब दो ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर ग्रसित पौधों के सबसे ऊपरी पत्ते पर डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें