फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रिवालसर में दो दिवसीय मेला शुरू, पहले दिन कम श्रद्धालु पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कुश्ती मुकाबलों के साथ होगा मेले का होगा समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के रामशहर के समीप रिवालसर का ऐतिहासिक मेला शुरू हो गया। पहले दिन श्रद्धालु सुबह से ही आने शुरू हो गए। लोग मन्नतें पूरी होने पर यहां शीश नवाते हैं। लोग रिवालसर देवता की पूजा करते हैं। इसके अलावा लोग परिसर में स्थित माता छिन्न मस्तिका के दरबार में भी अपनी हाजिरी लगाते हैं। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी नारायण दत्त शास्त्री का कहना है कि अब मेला केवल औपचारिकता मात्र रह गया है। शनिवार को दंगल के मुकाबले होंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस स्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए और तालाब का जीर्णोद्धार करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें