फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ के रिवाल्सर में दो दिवसीय मेला कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
23 को होगा दंगल, हिमाचल समेत बाहरी राज्यों के पहलवान लेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल रिवाल्सर में दो दिवसीय मेला 22 व 23 मई को आयोजित किया जाएगा। मेला कमेटी के प्रधान लक्ष्मी कांत ने बताया कि मुख्य आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता रहेगी। करीब 7 लाख रुपये इनामी राशि रखी गई है। इस स्थान का संबंध मंडी स्थित रिवाल्सर से माना जाता है। मंदिर के साथ ही एक प्राचीन तालाब है। तालाब कभी पानी से भरा रहता था, लेकिन रखरखाव के अभाव में तालाब सूख चुका है और बदहाली की दशा में है। लोगों का मानना है कि तालाब में नहाने से चर्म रोगों से भी मुक्ति मिलती है। यहां हर वर्ष ज्येष्ठ मास के ज्येष्ठ शुक्रवार को दो दिवसीय मेला लगता है। दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरांचल, झारखंड, दिल्ली, यूपी, राजस्थान,चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर एवं अन्य राज्यों के नामी पहलवान अपने जौहर दिखाएंगे। विजेता, उप विजेता पहलवान को मेला कमेटी के निर्णय अनुसार हजारों में नकद इनाम राशि व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें