फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एफ-1 और एफ-2 छात्रों को भी मिलेगा रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी स्कूलों में रिपोर्ट कार्ड पर ही देनी होगी टेस्ट की रिपोर्ट, शिक्षा विभाग के आदेश जारी
विज्ञापन

अभिभावकों की शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग हरकत में
अभी कई स्कूल नहीं बनाते थे रिपोर्ट कार्ड, कागज पर लिख देते थे नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से मिल रही शिकायतों के बाद बड़ा फैसला लेते हुए एफ-1 और एफ-2 कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी रिपोर्ट कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं। अब इन कक्षाओं के छात्रों का मूल्यांकन लिखित रूप में अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
कई स्कूलों में अब तक एफ-1 और एफ-2 कक्षाओं के लिए औपचारिक रिपोर्ट कार्ड तैयार नहीं किए जाते थे। स्कूल प्रबंधन केवल कागज पर अंक लिखकर अभिभावकों को दे देता था, जिससे विद्यार्थियों की प्रगति का सही आकलन करना कठिन हो जाता था। शिक्षा विभाग ने इस व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों को निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का विवरण भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही विद्यार्थियों का अंतिम मूल्यांकन और अगली कक्षा में प्रोन्नति तय की जाती है। ऐसे में मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखना जरूरी है। नए आदेश लागू होने के बाद अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रदर्शन की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। वहीं स्कूलों में मूल्यांकन प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित और जवाबदेह बनेगी।
विज्ञापन

जिले के बीबीएन क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों में बच्चों को रिपोर्ट कार्ड नहीं दिए जा रहे थे। इसका खुलासा विभागीय निरीक्षण के दौरान भी हुआ है। सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि निर्धारित रिपोर्ट कार्ड में विद्यार्थियों के टेस्ट और प्रदर्शन की पूरी जानकारी दर्ज कर अभिभावकों को उपलब्ध करवाई जाए। नियमों की पालना न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-कुमारी रीता गुप्ता, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें