संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन पुलिस ने सड़क सुरक्षा के तहत व्यावसायिक वाहन चालकों की आंखों की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर में 80 से अधिक व्यावसायिक वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। इसमें से चार वाहन चालकों में कलर ब्लाइंडनेस पाई गई। डीएसपी अशोक चौहान ने बताया कि सड़क सुरक्षा के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया था, ताकि वाहन चालकों की आंखों की जांच कर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे समय-समय पर अपने स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराएं, ताकि वे खुद भी सुरक्षित रह सके और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी बनाए रख सके। उन्होंने कहा कि यह प्रयास वाहन चालकों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा।