फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पहली मई को मांगल में होगा विशाल दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा के समीप मांगल (बागा) में 1 मई को खेलकूद एवं दंगल समिति मांगल के तत्वावधान में भव्य दंगल का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य बलदेव राज चौहान ने बताया कि इस बार दंगल में कुल चार भार वर्गों में कुश्तियां करवाई जाएंगी। मुकाबलों का खुला समय 10 मिनट निर्धारित किया गया है। यदि निर्धारित समय में निर्णय नहीं होता है तो कुश्ती 4 मिनट की प्वाइंट प्रणाली के आधार पर करवाई जाएगी। इस दंगल में पूरे भारत के पहलवान भाग ले सकेंगे। इसमें जो पहलवान दंगल में भाग लेना चाहते हैं। वे 27 अप्रैल से पहले दंगल समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। सभी पहलवानों का वजन 1 मई को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक ही किया जाएगा। इसके बाद किसी भी पहलवान का वजन नहीं लिया जाएगा। खेलकूद एवं दंगल समिति मांगल (बागा) और स्थानीय जनता के सहयोग से आयोजित इस दंगल में विजेताओं के लिए आकर्षक नकद इनाम भी रखे गए हैं। 90 किलोग्राम से अधिक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 61,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 41,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसी वर्ग में सेमीफाइनल हारने वाले प्रत्येक पहलवान को 17,000 रुपये, क्वार्टर फाइनल हारने वाले प्रत्येक को 12,000 रुपये और फ्री क्वार्टर फाइनल हारने वाले पहलवानों को 6,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। 90 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम विजेता को 25,000 रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 17,000 रुपये दिए जाएंगे। इसी वर्ग में सेमीफाइनल हारने वालों को 12,000 रुपये, क्वार्टर फाइनल हारने वालों को 8,000 रुपये और फ्री क्वार्टर फाइनल हारने वालों को 5,000 रुपये का इनाम मिलेगा। 1 मई को दंगल सुबह 11 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें