फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 111 लोगों की जांची आंखे, 40 आयु वाले लोगों में पाई मोतियाबिंद की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर कल्याण समिति की ओर से नेत्र जांच शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। किन्नौर कल्याण समिति सोलन के तहत एक दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 111 मरीजों की नेत्र शिविर में जांच की गई। इसमें 57 महिलाएं और 54 पुरुषों शामिल हुए। नेत्र शिवर में डॉ. अनुभा ओझा समेत उनकी टीम से छह सदस्यों ने रोगियों की जांच की। डॉ. अनुभा ओझा ने कहा कि इस एक दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर में 111 मरीजों का नेत्र शिविर में जांच पड़ताल किया गया। उन्होंने ने कहा कि 10 साल तक बच्चों को हर साल आंख चेक करानी चाहिए। आज के दौर में बच्चों के आंखों में ज्यादा स्ट्रेस पढ़ने से खराब हो रही हैं। इस एक दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर में यह पाया गया कि 40 साल से ऊपर व्यक्तियों में सफेद और कला मोती बिंदिया के शिकायत मिली है। जबकि कुछ व्यक्तियों को अपनी नजर का चश्मा लगाने की सलाह दी गई। किन्नौर कल्याण समिति सोलन में इस एक दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन स्वर्गीय ठाकुर सैन नेगी पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के माता नीलम दासी के याद में ट्रेस ने किया गया है। इस ट्रस्ट के सचिव बाबू राम नेगी ने कहा कि एक दिवसीय नेत्र शिविर निशुल्क आयोजित किया गया है ताकि किन्नौर के निवासियों को इस से लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें