वसंत पंचमी के अवसर पर शिव मंदिर में लगाया नेत्र जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। वसंत पंचमी पर साई स्थित शिव मंदिर में कमेटी की ओर से नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 100 लोगों ने आंखों की जांच करवाई। इस दाैरान लोगों को आवश्यक दवाइयां भी वितरीत की गई। शिविर में हिमाचल आई अस्पताल कालका के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर का शुभारंभ दून के पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने किया। मंदिर कमेटी ने पूर्व विधायक का साई पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान चिकित्सकों ने बताया कि हमें नेत्र रोग की तरफ ध्यान देना जरूरी है। आंखों से पानी निकलना या लालपन आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। इसी के साथ बच्चों को भी मोबाइल से दूर रहने की सलाह भी दी गई। कमेटी के मुख्य सलाहकार व अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी कमेटी की ओर से यहां पर नेत्र जांच व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपिस्थत रहे।