फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में आबकारी एवं कराधान विभाग ने पकड़ी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। आबकारी एवं कराधान विभाग बद्दी के उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने बीबीएन की किराना की दुकानों, चिकन कॉर्नर व ढाबों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान 22,065 मिली लीटर देशी शराब व 2250 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। विभागीय टीम ने संबंधित आरोपियों से मौके पर ही जुर्माना वसूल लिया।उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि राजस्व जिला बीबीएन-बद्दी में वैध 155 शराब की दुकानें हैं और इन्हीं वैध दुकानों से शराब की खरीद करें व अनाधिकृत व्यक्तियों से अवैध शराब की खरीद से बचें। उन्होंने अवैध शराब की खरीद-फरोक्त करने वालों को चेतावनी दी है कि वे शराब के अवैध धंधे को छोड़ दें अन्यथा नियमानुसा 10 हजार से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना व तीन माह के कारावास की सजा भी की जा सकती है। कहा कि विभाग ने इस वर्ष 2025-26 के लिए शराब की हर बोतल का एमआरपी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें