फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खाद्य वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण व जमाखोरी करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। देश में तनाव के बीच गोदामों में खाद्य वस्तुओं के अनावश्यक भंडारण और जमाखोरी करने पर रोक लगा दी है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उस पर खाद्य आपूर्ति विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। वहीं, विभाग गोदामों व दुकानों का आगामी दिनों में औचक निरीक्षण करेगा। इसे लेकर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग को तुरंत कार्रवाई के लिए भी कहा है। विभाग के अनुसार जिले में सभी खाद्यान्नों, पेट्रोलियम पदार्थों के पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। जिले में 345 उचित मूल्य की दुकानों और थोक विक्रेताओं के माध्यम से भी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति को सुनिश्चित किया है। वहीं, 19 गैस एजेंसियोंं, 9। पेट्रोल पंपों के पास आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। हालांकि, वर्तमान में आवश्यक वस्तुओं के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आपातस्थिति में लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए इसे लेकर विभाग ने योजना तैयार कर दी है। किसी भी प्रकार की जरूरत पर लोग खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


अफवाहों की तरफ न दें ध्यान
आपात परिस्थिति में सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचारों व सूचनाओं से बचे। इसी के साथ किसी भी प्रकार की अफवाहों की तरफ ध्यान न दें। लोगों से भी आग्रह है कि विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की अनावश्यक खरीदारी व जमाखोरी न करें। इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। वर्तमान में भंडारण स्थलों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य पदार्थ है।
विज्ञापन

श्रवण हिमालयन, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें