नालागढ़ में बिद्युक बोर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते हुए। संव
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। विद्युत बोर्ड को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ नालागढ़ इकाई के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बुधवार बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान, नालागढ़ इकाई के प्रधान जगदीश चंद्र जयपाल, मुरली गुप्ता, इस्माइल, नरेंद्र सिंह, सोनिया देवी, मंजीत कौर, अमरनाथ, वीर सिंह, बशीरा देवी, जसविंद्र कौर, कविता वर्मा, कमल चंद, सुधीर शर्मा कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और निजीकरण के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार बिजली बोर्ड को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। इससे बोर्ड में तैनात कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। यही नहीं बिजली रेट पर भी सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। निजी लोग मनमानी करेंगे। अपनी मर्जी से बिजली के दाम बढ़ाने से लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। वहीं औद्योगिक इकाइयों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। अगर सरकार ने इस पर कोई ठोस विचार नहीं किया तो प्रदेश इकाई के निर्देश के अनुसार आंदोलन को तेज किया जाएगा।