फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ईएसआई अस्पताल में एसी, आईसीयू में लगेंगे वेंटीलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेत्र विभाग के लिए ए-स्कैन मशीन, कई विभागों को खरीदेंगे उपकरण
विज्ञापन

आरकेएस की बैठक में 62 लाख के बजट को मंजूरी, स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। ईएसआई अस्पताल परवाणू में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 62 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई। सहायक आयुक्त (प्रोटोकॉल) शैफाली शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक का उद्देश्य अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना था।

बैठक में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। अस्पताल के विभागों के लिए एसी स्थापित किए जाएंगे। आईसीयू के लिए वेंटीलेटर और मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर खरीदने का भी निर्णय लिया गया। दंत चिकित्सा और कान, नाक, गला विभाग के लिए भी नए उपकरण खरीदे जाएंगे। हैंड वॉशिंग सिस्टम, स्टील अलमारी और डीप फ्रीजर जैसे आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रभारी ज्योति कपिल ने बताया कि कुछ उपकरण मुख्यालय शिमला से प्राप्त होंगे। शेष कार्य धनराशि की उपलब्धता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। समिति ने अस्पताल की सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर सहमति जताई। उन्होंने बताया कि नए प्रस्तावों के तहत अस्पताल के रिसेप्शन, अल्ट्रासाउंड कक्ष, स्त्री रोग ऑपरेशन थिएटर, रिकवरी कक्ष, आई ओटी और विभिन्न वार्डों में एयर कंडीशनर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा नेत्र विभाग के लिए ए-स्कैन मशीन, छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटीलेटर, केंद्रीय दवा भंडार के लिए रैक और कार्यालय एवं शवगृह के लिए स्टील अलमारी खरीदने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में रिकॉर्ड रूम के लिए स्टील छत निर्माण, सेंसर युक्त हैंड वॉशिंग सिस्टम की स्थापना तथा रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर ईएसआई अस्पताल प्रभारी डॉ. ज्योति कपिल, अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, जिला परिषद एवं बीडीसी सदस्य, लोक निर्माण विभाग, पंचायत सचिव व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें