फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए समानता और सम्मान जरूरी : यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठों में मनाया गया जिला स्तरीय विश्व दिव्यांगजन दिवस
विज्ञापन

अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव ने कहा कि समाज को दिव्यांगजनों के प्रति केवल सहानुभूति नहीं बल्कि समानता और सम्मान भी देना होगा। यादव बुधवार को कोठों स्थित इंटिग्रेटिड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहैबिलिटेशन सेंटर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर एमडी वॉरियर और छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज में बराबर का हक और सम्मान दिलाने तथा उनसे भेदभाव को दूर करने के लिए सभी को मिलकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाना होगा। इस वर्ष दिव्यांगता दिवस का विषय विकलांगता समावेशी समाजों को बढ़ावा देना है। यादव ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। उनके उत्थान के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगजनों के जीवन की चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ानी होगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर एमडी वॉरियरों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा के उप अधिवक्ता एसएल कश्यप ने दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। तहसील कल्याण अधिकारी सोलन देविंदर कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की। जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर संस्थान के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस मौके पर इंडियन एसोसिएशन फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के सचिव विपुल गोयल, संस्थापक सदस्य अर्चना गुप्ता, अर्मिल ठाकुर, राज शर्मा, संस्थान के बच्चे, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें