फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफ मांगा तो ठेकेदार के अधीन कर दिए कामगार

Fri, 24 Feb 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
विज्ञापन
शहर की एक कंपनी के श्रमिकों ने संबंधित औद्योगिक इकाई प्रबंधन पर संगीन आरोप लगाते हुए आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की एक कंपनी के श्रमिकों ने संबंधित औद्योगिक इकाई प्रबंधन पर संगीन आरोप लगाते हुए आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। श्रमिकों का आरोप है कि औद्योगिक इकाई के नियोक्ता पक्ष ने यहां कार्यरत कामगारों को ईएसआई और ईपीएफ की सुविधा से वंचित रखा है।
विज्ञापन


इसका विरोध जताने और इन सुविधाओं की मांग उठाई तो श्रमिकों की सहमति के बिना हक मांगने वाले कर्मियों को ठेकेदार के अधीन कर दिया। यहां तक की बिना आईडी प्रूफ के उनके एक निजी बैंक में खाते तक खुलवा दिए। यह कामगारों के साथ सरासर धोखाधड़ी है। ऐसे मुद्दों पर विरोध जताते हुए श्रमिकों ने उद्योग के गेट पर जमकर नारेबाजी की।

कंपनी में 100 से भी ज्यादा कामगार कार्य कर रहे हैं। इन्हें पहचान पत्र, पे स्लिप, छुट्टियां यहां तक की ईएसआई और पीएफ तक की सुविधा नहीं दी जा रही। श्रमिक ओमदत्त शर्मा ने बताया की जब मजदूरों ने इन सुविधाओं की मांग की तो उनकी मर्जी के बिना उन्हें लेबर ठेकेदार के अधीन डाल दिया गया। मजदूरों ने श्रम विभाग से मांग की है कि कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


बैठक में सुलझा लिया जाएगा मामला
कंपनी के प्रबंधक ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए सोमवार को त्रिपक्षीय बैठक रखी है। इसमें कंपनी प्रबंधक, श्रम निरीक्षक और कामगार भाग लेंगे। कंपनी एक परिवार की तरह है, जिसमें महिलाओं का पूरा सम्मान होता है। उन्होंने कहा की कंपनी में जो भी कार्य हो रहे हैं वो श्रम कानूनों के तहत ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें