फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारिश के बीच भी दिखा छात्रवृत्ति परीक्षा देने का उत्साह

Sun, 03 Mar 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 262 छात्रों ने दी स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ शिक्षा खंड के तहत पड़ने वाले 125 प्राथमिक स्कूलों के 262 बच्चों ने राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी अनोख सिंह ने बताया कि इसके लिए चार परीक्षा केंद्र डोली, बाहा, पंजेहरा और नालागढ़ में बनाए गए थे। जिनमें कुल 284 छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित होना था, लेकिन इनमें से 262 छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे। इनमें बाहा केंद्र पर 71 में से 68, डोली में 26 में से 22, पंजेहरा में 110 में से 100 और नालागढ़ केंद्र में 77 में से 72 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

बाहा स्कूल के प्रधानाचार्य राम प्यारा गौड़ ने बताया कि उनके केंद्र में क्षेत्र के 19 प्राथमिक पाठशालाओं के 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थी को अगले तीन वर्षों यानि छठी, सातवीं और आठवीं में पढ़ने के दौरान छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह परीक्षा वर्तमान में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी देते हैं। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के बावजूद भी अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा दिलवाने समय पर पहुंच गए। परीक्षा को लेकर बच्चों व अभिभावकों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें