फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मालरोड की की दुकानों से हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त, चालान भी काटे

विज्ञापन
मालरोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम से नोंकझोंक के दौरान। संवाद - फोटो : स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जांच करती स्वास्थ्य टीम।
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. पूनम बंसल के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई, लोहे के एंगल काटे
विज्ञापन

कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को एक बार फिर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी। लगभग पांच माह बाद अचानक हुई इस कार्रवाई से मालरोड के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. पूनम बंसल के नेतृत्व में टीम ने मालरोड की दुकानों से अवैध अतिक्रमण को हटाया। इसी के साथ कॉरिडोर से बोर्ड व सजाई गई दुकानों को भी टीम ने हटाया गया। यह कार्रवाई सुबह 10 बजे पुराने बस स्टैंड से शुरू हुई और दोपहर 1:05 बजे तक पुराने उपायुक्त कार्यालय तक जारी रही। टीम में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और पुलिस टीम के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। अचानक दलबल के साथ टीम को देख दुकानदारों में भगदड़ मच गई। जो दुकानदार सुबह 10 बजे दुकानें खोलकर सामान बाहर रखने लगे थे, वे आनन-फानन में सामान वापस भीतर करने लगे। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानों के बाहर तक लगे लोहे के एंगल तक को कटवा दिया। मालरोड में मुरारी मार्केट के पास से टीम ने अवैध सामान जब्त किया। मौके पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बैठे चार लोगों के चालान भी काटे गए, जिनसे नगर निगम ने 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला। टीम ने दुकानदारों को सेट बैक छोड़ने और केवल कंट्रोल लाइन तक ही दुकानें लगाने के सख्त निर्देश दिए। जब टीम को देखते ही सड़क से सामान हटा लिया गया, तो दुकानों के बाहर अवैध तौर पर लगे छज्जे, हैंगिंग और बोर्ड दिखाई देने लगे। इसके बाद टीम ने इन्हें हटाने के लिए दुकानदारों को कहा और कई जगहों पर नगर निगम की टीम ने खुद छज्जों और अन्य अवैध ढांचों को हटवाया। इस दौरान कुछ स्थानों पर दुकानदारों और टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। गौर रहे कि शहर में अतिक्रमणकारियों पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। उस समय सेट बैक पर निशान भी लगाए गए थे, लेकिन कार्रवाई बंद होते ही अतिक्रमण फिर से बढ़ता गया। हालात यह हो गए हैं कि जिला प्रशासन को फिर से दुकानदारों को समझाने और कार्रवाई करने की जरूरत पड़ गई है।
इनसेट

दुकानदारों ने प्रशासन पर लगाया आरोप, किया जा रहा तंग
दुकानदारों ने जिला प्रशासन की टीम पर आरोप लगाया कि वे ऐसे भवनों पर कार्रवाई नहीं करते हैं जो पक्के हो चुके हैं। दुकानों के बाहर शटर लगा दिए हैं। उनके लिए कोई सेट बैक और कॉरिडोर का नियम नहीं हैं। दुकानदारों को तंग करने का काम करने का किया जा रहा है। नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए और पारदर्शिता के साथ जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटाना चाहिए।
विज्ञापन


कोट
शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की गई है। यह कार्रवाई मालरोड पर की है। दुकानदारों से आग्रह है कि वे कंट्रोल लाइन तक ही दुकानों को लगाए। सेट बैक को खाली रहने दें। कॉरिडोर पर भी कोई अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन

-डॉ. पूनम बंसल,उपमंडलाधिकारी, सोलन।

मालरोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम से नोंकझोंक के दौरान। संवाद- फोटो : स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जांच करती स्वास्थ्य टीम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें