फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आपातकालीन कक्ष में स्टैंड पर लटकी खाली ग्लूकोज की बोतलें, नहीं दे रहा कोई ध्यान

Thu, 08 Aug 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में एक तरफ स्टैंड पर लटकी हुई खाली ग्लूकोज की बोतल। संवाद
विज्ञापन
अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने किया निरीक्षण, मिली खामियां
विज्ञापन

अन्य मरीज आने के बाद स्टैंड से हटाई जाती हैं खाली बोतलें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कक्ष में पड़े स्टैंड पर प्रयोग के बाद खाली ग्लूकोज की बोतलें भी ऐसे ही लटकी रहती हैं जब तक कि किसी अन्य मरीज को ग्लूकोज न चढ़ाया जाए। आपातकालीन कक्ष में स्टाफ को कई बार सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए जाते हैं। लेकिन निर्देशों की सख्ती से पालना नहीं हो रही है।
वीरवार को अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के प्रमुख ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में अनेकों जगह पर खामियां पाई गई। निरीक्षण टीम जैसे ही आपातकालीन कक्ष में आई तो देखा कि यहां पर सफाई व्यवस्था नहीं है। वहीं, टीकाकरण कक्ष के बाहर भी मरीजों को लंबी कतार में काफी देर तक इंतजार में खड़े रहना पड़ता है। ऐसे में आपातस्थिति में आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतें आती है। नर्सिंग स्टाफ इन सब चीजों की रिपोर्ट तैयार करेगी और अस्पताल प्रशासन के समक्ष रखेगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भी काफी भीड़ लगी रहती है। सड़क दुर्घटना समेत अन्य मरीजों को यहां लाया जाता है। अस्पताल पहुंचते ही मरीजों का उपचार शुरू होने के साथ ही ग्लूकोज की ड्रिप लगा दी जाती है। लेकिन जब यहां से मरीज की हालत स्थिर होने के बाद ओपीडी में शिफ्ट कर दिया जाता है तो ग्लूकोज की बोतलें वैसे ही स्टैंड पर लटकी रहती हैं। हैरानी की बात तो यह है कि तैनात स्टाफ अन्य मरीज आने पर ही स्टैंड से खाली बोतलें हटाता है।
विज्ञापन


इनसेट
व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए रोजाना निरीक्षण किया जाता है। ऐसा नहीं है कि ग्लूकोज की बोतलें स्टैंड पर ही लटकी रहती हैं। ग्लूकोज बोतल खाली होने के तुरंत बाद ही इसे हटाने के निर्देश हैं। सफाई व्यवस्था पर भी पूरा ध्यान रखा गया है।
-डॉ. संदीप जैन
अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें