संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा सीमेंट मांगू खनन विभाग में नवरात्र और हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र के सीएमओ मुकेश सक्सेना और इकाई प्रमुख राजेंद्र कुर्मी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दुर्गा अष्टमी के इस पूजा समारोह में सभी कर्मचारियों ने प्रार्थना की कि उद्योग और खनन में किसी भी प्रकार समस्या न आएं और सभी का रोजगार चलता रहे। इस पूजा-अर्चना के कार्यक्रम में दोनों माइनिंग के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी श्रमिकों और कर्मचारियों ने मिलकर हवन किया। उत्तर क्षेत्र के मानव संसाधन प्रमुख दिग्विजय शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि से उद्योग में शांति बनी रहती है। इस अवसर पर खनन विभाग से सुरेश कुमार, टेकचंद भुनेश्वर, गोविंद राम बिट्टू, सुल्ली से राकेश महाजन, विनोद कुमार, कमलजीत आदि उपस्थित रहे।