फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुपरवाइजर के निलंबन पर भड़के कर्मचारी, की नारेबाजी

Tue, 07 May 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नगर निगम सोलन कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य बैठक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
आयुक्त से मिले नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी
विज्ञापन

कहा कर्मचारी अब सिर्फ आठ घंटे ही देंगे अपनी सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम में सुपरवाइजर को निलंबित करने के मामले में अब सभी कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। मंगलवार को नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल निगम आयुक्त से मिला। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि सुपरवाइजर का पक्ष सुने बिना ही उसे निलंबित कर दिया गया है। ऐसे में इस पर दोबारा से विचार किया जाए। उन्होंने सुपरवाइजर का निलंबन वापिस लेने की मांग उठाई। उसके बाद एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान हल्की नारेबाजी भी की गई। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रकाश ने बताया कि सभी कर्मियों ने यह तय किया कि वह अब केवल आठ घंटे ही ड्यूटी देंगे। इसके लिए निगम को रोजाना रोस्टर जारी करना होगा। क्योंकि कर्मचारी रोजाना 10 से 12 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं और उन्हें इसका ओवरटाइम भी नहीं मिलता। साथ ही एसोसिएशन के बैठने के लिए भी कोई कमरा नहीं है। निगम को एक कमरा कर्मचारियों को बैठकों के लिए देना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द उनकी मांगें नहीं सुनी गई तो वह आगामी रणनीति बनाएंगे।
गौर रहे कि नगर निगम आयुक्त ने बिना अनुमति के पानी का कनेक्शन देने के मामले में सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें