धर्मपुर के कोटला पंचायत में किसानों के लिए आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद स्थानीय किसान। संवा
कोटला में एक दिवसीय कार्यशाला में 62 सदस्यों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। ग्राम पंचायत कोटला में एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान दिनेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में विभिन्न ग्राम संगठनों के लगभग 62 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला की शुरुआत कम्युनिटी मोबिलाइजर की ओर से स्वागत और रिसोर्स पर्सन के परिचय के साथ हुई। इसके बाद लोक चेतना मंच संस्था के कार्यों और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। यूथ लीडर निशा कालरा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए संगठित होकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, ग्राम संगठन और पंचायत प्रतिनिधियों को मिलकर काम करने पर बल दिया। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट से आईं डॉ. सीमा ठाकुर ने किसानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान बताए। उन्होंने किसानों से खेतों में रासायनिक खादों का प्रयोग न करने और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। इसके साथ ही कृषि विभाग की टीम ने किसानों को खेत संरक्षण से जुड़ी तकनीकी जानकारियां भी प्रदान कीं।