फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं से लोगों को जोड़ने पर जोर

विज्ञापन
खंड स्तरीय बैठक में उपस्थित बैंक प्रतिनिधि स्रोत: संवाद
विज्ञापन
नालागढ़ में आयोजित हुई खंड स्तरीय बैंकर समिति की बैठक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में खंड स्तरीय बैंकर समिति की बैठक का आयोजन खंड विकास कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने की। बैठक में दिसंबर 2025 तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बैंक में ऑनलाइन लेनदेन के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे जागरूक कर सकें। उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे कृषि व सूक्ष्म लघु एवं मध्यम क्षेत्र में अपने लक्ष्यों को यथा शीघ्र पूरा करें। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया, रविंद्र कश्यप, वित्तीय साक्षरता संयोजक हेमराज शर्मा, खंड विकास कार्यालय से भीष्मा गुप्ता, पंजाब नेशनल बैंक से खुशबू, हुकम चंद, जोगिंद्रा बैंक से जसविंद्र सिंह, हरपाल सिंह, नरेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें