फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भूतल पर शिफ्ट होगा अर्की अस्पताल का आपातकालीन वार्ड

Thu, 16 Nov 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अर्की में रोगी कल्याण समिती की मासिक  बैठक की अध्यक्षता करते उपमंडला​धिकारी  यादविंदर पॉल। संवा
विज्ञापन
लिफ्ट में लगाया जाएगा ऑटो कट, बिजली जाने पर नहीं होगी बंद
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त कैमरे, रहेगी नजर
रोगी कल्याण समिति अर्की की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। रोगी कल्याण समिति अर्की की बैठक उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल की अध्यक्षता में नागरिक चिकित्सालय अर्की के सभागार में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बना इमरजेंसी वार्ड धरातल पर जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा भवन में बनी लिफ्ट में ऑटो कट लगाया जाएगा जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद लिफ्ट चलने में कोई समस्या न हो।
इसके अलावा बैठक में नागरिक चिकित्सालय में लगे कैमरों में बढ़ोतरी करने पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त कॉफ्रेंस हॉल के नवीनीकरण करने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में रोगी कल्याण समिति के बैंक अकाउंट में ब्याज के रूप में प्राप्त होने वाली राशि को कल्याण के लिए खर्च करने के बारे में भी सहमति बनाई गई। इसके अलावा नागरिक चिकित्सालय में स्थापित पीएसए प्लांट को सुचारू रूप से चलने के लिए भी सुझाव मांगे गए। बैठक में समिति का वार्षिक ऑडिट करने की भी आम सहमति बनी। इससे पूर्व अन्य कई मुद्दों को सीपीएस संजय अवस्थी के सम्मुख प्रस्तुत करने की भी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता, सीडीपीओ इंदु शर्मा, बीएमओ डॉ तारा चंद नेगी, बीएमओ आयुष डॉ निशा, भूषण वर्मा, योगेश, लोनिवि के अधिकारियों सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें