बद्दी विवि के वार्षिक तकनीकी महोत्सव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दून के विधायक राम कुमार चौ
वार्षिक तकनीकी महोत्सव में पंजाबी गायक ने मचाई धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी यूनिवर्सिटी में वार्षिक तकनीकी उत्सव इमनेशन-2026 का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. जेके शर्मा ने किया। इस वर्ष उत्सव की थीम विकसित भारत 2047 रखी गई, जिसमें नवाचार, आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। तकनीकी प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने मॉडल और प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जबकि कला प्रदर्शनी में कचरे से बनाई गई आकर्षक कलाकृतियां और पेंटिंग्स ने सभी का ध्यान खींचा। साहित्यिक कार्यक्रमों में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शाम के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्रों ने नृत्य, नाटक और रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गिद्दा, नाटी और भंगड़ा जैसी प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में दून के विधायक राम कुमार चौधरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके बाद पंजाबी गायक शिवजोत ने अपने गीतों से विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कुलपति सलाहकार प्रो. डॉ. टीआर भारद्वाज, रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. खुशमीत कुमार, डीन, विभागाध्यक्ष, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. सुषमा सिंह, डॉ. भारतेंदु शर्मा, रोहित शर्मा और पांशुल जमवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।