फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चित्रकला में एलिश, मलिक, सानिध्य और निवृति अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में अल्पाइन स्कूल के विद्यार्थी छाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड ने 15 अक्टूबर को जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य बिंदु, उप प्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह ने बताया कि सातवीं से एलिश, मलिक, सानिध्य और नौवीं कक्षा से निवृति वैद ने अपनी-अपनी श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया। प्रत्येक को 2000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने कला और शिल्प के अध्यापिकाओं कमलेश, मीना और कुमारी कुलदीप के काम की सराहना की । प्रतिभाशाली छात्र अब 20 नवंबर को एसजेवीएन निगम कार्यालय शिमला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल की निदेशक प्रेम जोशी और उप निदेशक रूमी जोशी ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें