फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के पर्यटन स्थलों में बिजली, पानी और सड़क की मिले बेहतरीन सुविधा

Sun, 11 Feb 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
राजकुमार सिंगला। बजट को लेकर परिचर्चा। संवाद
विज्ञापन
होटल, टैक्सी और खाद्य वस्तुओं पर टैक्स कम होने की उम्मीद
विज्ञापन

एतिहासिक धार्मिक पर्यटन को मजबूत करने पर किया जाए काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पर्यटन राज्य हैं और पर्यटन कारोबारियों को सरकार के बजट से अच्छी खासी उम्मीद है। जिला सोलन के तीन मुख्य पर्यटन स्थल हैं। जिसमें चायल, कसौली और बड़ोग शामिल हैं। होटल कारोबारियों से लेकर, टूर ऑपरेटर, टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी इस बजट से बहुत आस लगाई हुई है। लेकिन पर्यटन स्थलों पर बिजली, पानी और बेहतरीन सड़क सुविधा की बहुत कमी खलती है। यहां पर अघोषित विद्युत कट से भी पर्यटकों समेत कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जिसमें सबसे अधिक दिक्कतें चायल क्षेत्र में आती हैं।
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की मांग है कि जिले में नए पर्यटन क्षेत्र विकसित किए जाएं, ये कदम पर्यटन राज्य के रूप में हिमाचल को मजबूत करेगा। जिला सोलन में कई बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं, लेकिन उनका मानचित्र पर काेई नामोनिशान नहीं है। जिसमें धार्मिक पर्यटन के लिए सैलानी सोलन में खाटु श्याम, मोहन हैरिटेज पार्क, जटौली मंदिर, शिव पांडव गुफा करोल, काली टिब्बा चायल, लुटरू महादेव, धारो की धार समेत कई ऐसे ऐतिहासिक मंदिर क्षेत्र आज भी पर्यटन के मानचित्र से दूर हैं। ऐसे स्थानों को विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन

इनसेट
सड़क, पानी और बिजली
हिमाचल प्रदेश में साल 2023 में प्राकृतिक आपदा के चलते पर्यटन कारोबार बुरी तरह से प्रभावित रहा और सड़के सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। सड़कों की मरम्मत के अलावा यहां बिजली, पानी के विस्तार को बढ़ावा देने की जरूरत है। यदि यह तीनों सुविधाएं एवन क्लास की हो जाती हैं, तो प्रदेश में पर्यटन को पंख लग सकते हैं। वर्तमान में चायल के लिए वॉल्वो बस नहीं पहुंचती, जिसकी की कमी भी यहां के कारोबारियों खल रही है। सरकार को होटल, टैक्सियों समेत अन्य खाद्य वस्तुओं के टैक्स भी कम करना चाहिए। देवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष चायल होटल एसोसिएशन
इनसेट
टैक्स में कमी की जरूरत
बाहरी राज्यों से हिमाचल के बीच बेहतरीन ट्रांसपोर्ट सुविधा को बढ़ाने के अलावा किराये और टैक्स में भी कमी की जरूरत है ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक हिमाचल पहुंचें और पर्यटन को बढ़ावा मिले। सड़कों के विस्तार को भी बढ़ाने की जरूरत है। प्राकृतिक आपदा के चलते सड़के क्षतिग्रस्त हुई और कई जगह पर सप्ताह से भी अधिक समय तक वाहनों की आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई थी। बेहतरीन व्यवस्था न होने से कारोबारी पर्यटन सीजन के दौरान भी पर्यटकों के लिए तरसते हैं। - राजकुमार सिंगला, प्रधान, कसौली होटल एसोसिएशन
इनसेट
रोपवे को दिया जाएगा बढ़ावा
मौजूदा समय में रोपवे भी परिवहन का बड़ा जरिया है लेकिन हिमाचल जैसे पर्यटन राज्य में अभी भी गिने-चुने रोपवे हैं। पहाड़ों पर खनन के चलते अब पहाड़ भी काफी कमजोर हो रहे हैं और बरसात के दिनों में भूस्खलन की घटनाएं भी काफी बढ़ रही हैं। अब सरकार को चाहिए कि वह रोपवे के क्षेत्र में भी विशेष प्रयास करें। हिमाचल के पहाड़ों पर रोपवे की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया जाना चाहिए। इससे पर्यटकों को कुदरती नजारों के आनंद के साथ-साथ रोमांच भी मिलेगा। - नवीन कुमार, होटल कारोबारी चायल
इनसेट
सौंदर्यीकरण के लिए होना चाहिए अलग से बजट
होटल कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से भी प्रयास करना चाहिए है। जिसमें पर्यटन के सौंदर्यीकरण को लेकर बजट में अलग से प्रावधान होना चाहिए। पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को बेहतरीन परिवहन, पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम होने चाहिए। सीजन के दौरान संकरी सड़क के चलते जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। पर्यटन क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्गों को चौड़ा करने सहित उनकी समय-समय पर देखरेख की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

वेद गर्ग, होटल कारोबारी कसौली

राजकुमार सिंगला। बजट को लेकर परिचर्चा। संवाद

राजकुमार सिंगला। बजट को लेकर परिचर्चा। संवाद

राजकुमार सिंगला। बजट को लेकर परिचर्चा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें