फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लेही में लग रहे बिजली कट, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
लेही पंचायत के बिजली के  ट्रांसफार्मर में लगा जंग। संवाद
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर नहीं उठा पा रहा लोड, लाइट जाने से सिंचाई सुविधा भी ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। लेही पंचायत में बिजली के कट लगने से लोग परेशान हैं। गर्मी में बार-बार बिजली जाने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। बिजली बोर्ड ने लेही में जो ट्रांसफार्मर लगा रखा है वह काफी पुराना है। बार-बार लाइट जाने से लोगों को सिंचाई सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। अकांवाली व बद्दी के काठा सब स्टेशन में बिजली की खपत क्षमता से अधिक हो रही है। यहां दोनों स्थानों पर पांच-पांच मेगावाट बिजली के कट लग रहे हैं। समाजसेवी नरेंद्र चौधरी ने बताया की लेही गांव में लगातार बिजली की समस्या आ रही है। गर्मी में लगातार बिजली कट लगने से आम लोग प्रभावित हो रहे है। लेही में लगा बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर काफी पुराना है, जो लगातार मरम्मत मांग रहा। हर तीसरे दिन फ्यूज उड़ रहा। यहां पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। उन्होंने इसकी क्षमता बढ़ाकर 400 केवीए करने की मांग की है। ग्रामीणों में रामगोपाल, सुरिंद्र, हरजिंद्र, सुखदेव, पवन, सुरजीत सिंह जसवीर सिंह ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार को बारिश के बाद ताममान में कमी आई है। अब बिजली के कट नहीं लगेंगे। ट्रांसफार्मर में जल्द ही मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें