बरोटीवाला (सोलन)। बीबीएन में सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं पानी से सड़कें तालाब बन गई। इससे ताममान में गिरावट आई। जहां दोपहर को बीबीएन का तापमान 40 डिग्री तक था, वह बारिश के बाद 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम के अचानक करवट बदलने से लोगों ने गर्मी से राहत ली हैं। वहीं बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर पुलिस स्टेशन से पहले पेट्रोल पंप व बरोटीवाला में हरिपुर गेट के समीप सड़क में पानी भर गया। यहां पर नालियां जाम होने से यह समस्या आई। उधर, लोक निर्माण विभाग बद्दी के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया जल्द ही नाली की सफाई कराई जाएगी।