फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वेतन न मिलने पर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 Jan 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी में सैलरी न मिलने पर नारेबाजी करते बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
भोजन अवकाश के दौरान बोर्ड के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

सोलन, बद्दी, परवाणू में कर्मचारियों ने जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू/बद्दी। वेतन न मिलने पर प्रदेश विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। बोर्ड के कर्मचारियों ने दोपहर भोजन अवकाश के दौरान बोर्ड के खिलाफ रोष जताया। साथ ही बोर्ड को जल्द वेतन देने का आग्रह किया। कर्मचारियों ने यह धरना सोलन, बद्दी और परवाणू में दिया। जहां पर जमकर नारेबाजी भी की गई। परवाणू में बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी महामंडल की ओर से अध्यक्ष राज कुमार धर्माणी की अध्यक्षता में गेट मीटिंग की और रोष जताया गया।
उन्होंने कहा जनवरी माह की पांच तारीख को भी कर्मचारियों को वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन की अदायगी नहीं हुई है। जो पिछले 52 वर्ष में प्रदेश बिजली बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है। इसके चलते कर्मचारियों में खासा रोष है। वहीं बिजली बोर्ड के बद्दी व नालागढ़ के कर्मचारियों ने वीरवार को वेतन न मिलने पर बोर्ड के खिलाफ भोजन अवकाश के दौरान जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिला है। अकेले बीबीएन में 300 से अधिक कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बद्दी के कर्मचारी सगंठन, तकनीकी कर्मचारी, डिप्लोमा धारक समेत सभी यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया।। आपदा के दौरान बिजली बोर्ड पहला ऐसा विभाग है जो कंधे पर पोल उठा कर गांव-गांव तक पहुंचा। सड़क बंद होने के बाद विभाग ने जान जोखिम में डाल कर बिजली सुचारू की। लेकिन बोर्ड इसी विभाग की अनदेखी कर रहा है। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

वहीं कॉट्रेक्टर यूनियन के महामंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि उन्हें पिछले कई माह से काम करने के बाद पैसा नहीं मिला है। जिससे उन्होंने अब काम करना छोड़ दिया है। उधर, बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि बीबीएन की करीब तीन सौ से अधिक कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के दौरान अपने हक के लिए आवाज उठाई है। वह बिजली बोर्ड के कार्य को प्रभावित किए बगैर ही रोष जता रहे है।

बद्दी में सैलरी न मिलने पर नारेबाजी करते बिजली बोर्ड के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें